फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनाब नदी में बाढ़ से ज्यौड़ियां और खौड़ में सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों खौड़ और ज्यौड़ियां में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे गांवों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इलाके में सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।
विज्ञापन

बदोंवाल पंचायत के सितरेयाला गांव में चिनाब नदी का पानी घुसने से पूरा गांव जलमग्न हो गया है। घरों में रखा खाने-पीने का सामान और घरेलू सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। ग्रामीणों की परेशानी उनके चेहरों पर साफ देखी जा सकती है। प्रशासन ने गांव के सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर सीएचसी ज्यौड़ियां की नई इमारत में शिफ्ट कर दिया है। पुलिस चौकी के प्रभारी संजीत सिंह के अनुसार, पुलिस बाढ़ प्रभावित गांवों पर लगातार नजर रख रही है। भारतीय सेना भी प्रभावित लोगों को चाय-नाश्ता मुहैया करा रही है।
खौड़ के इन्द्री गांव के वार्ड नंबर पांच स्थित एससी बस्ती में भी चिनाब नदी का पानी घुस गया है, जिससे लोगों काे भारी नुकसान हुआ है। गांव के अनिल गुप्ता ने बताया कि चिनाब दरिया का पानी उनके गांव में घुस गया जिसमें काफी नुकसान हुआ। वहीं, हमीपुर सिदड़ गांव के किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल पानी में डूब गई है और सिंचाई के लिए लगाए गए पंप सेट भी बह गए हैं। हमीरपुर के अनूप सिंह, सतपाल सिंह तथा कमल सिंह आदि ने बताया कि बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा, घरड़, सैंथ, घिगडेयाल, बदोवाल, छन्नी, पलातन, पंजतूत और दड़खौड़ जैसे सीमावर्ती गांवों में भी किसानों की धान की फसलें पानी में डूब गई हैं और कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें