फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: लापता डाक्टरों का परिजनों से हुआ संपर्क, लेह में भारी बर्फबारी होने के कारण फंसे थे 150 लोग

Thu, 27 Sep 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
लेह में भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। जयपुर से लेह आए छह डाक्टरों का भी परिवारवालों से संपर्क हो गया है। सभी डाक्टर बर्फबारी से रास्ता बंद होने के कारण फंस गए थे। उनकी स्थानीय लोगों ने मदद की।
विज्ञापन


प्रशासन ने करीब 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचा दिया है। बुधवार को भी सीमा सड़क संगठन का दल सड़कों से बर्फ हटाने के काम में जुटा रहा।

लेह की एसएसपी सरगुन शुक्ला ने अमर उजाला को बताया कि चार दिन तक भारी बर्फबारी के बाद लेह-मनाली मार्ग पूरी तरह ठप हो गया था। इस दौरान करीब 150 पर्यटकों विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे। बुधवार को जयपुर से लेह आए चिकित्सकों के दल का परिवारवालों से बातचीत हो गई है।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को एयरलिफ्ट कर मनाली पहुंचाया गया है। जो पर्यटक कार में सवार थे वह लेह आ रहे हैं। प्रशासन सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें