फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग, सामान राख

Mon, 20 Oct 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत हल्का लोअर भड्डू के डडबारा गांव में संदिग्ध हालत में आग लगने से एक कच्चा मकान जलकर राख हो गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मकान के भीतर रखा सामान बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था करने की मांग की है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर डडबारा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय ग्रामीणों ने चिराग दीन पुत्र मुहम्मद दीन के मकान से आग की लपटें निकलती देखीं, तो घटना स्थल की तरफ भागे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते उसने मकान को राख के ढेर में तबदील कर दिया।

पीड़ित चिराग दीन ने बताया कि वह परिवार के साथ खेतीबाड़ी के काम से खेतों में गए थे। हादसे की खबर के बाद जब पहुंचे तो देखा कि उसका सबकुछ बर्बाद हो चुका है। समाजसेवी देसराज रैणा ने कहा कि पीड़ित परिवार को सहायता की जरूरत है। सर्दी के मौसम में सबसे पहले उसके रहने और खाने पीने का इंतजाम किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


 उन्होंने प्रशासन से कहा कि पीड़ित परिवार को किसी उपयुक्त और सुरक्षित स्थान पर ठहराया जाए। इसके अलावा उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें