फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी क्षेत्र संग मिलकर अस्पताल बनाएगा श्राइन बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अस्पताल की स्थापना में अब निजी क्षेत्र से साझेदारी करेगा। बुधवार को बोर्ड की 54वीं बैठक में सदस्यों की मौजूदगी में इस बाबत गठित कमेटी ने नारायणा हरुदयालया प्राइवेट लिमिटेड से साझेदारी करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


यह कंपनी देश के विभिन्न राज्यों में 27 अस्पतालों की चेन चला रही है। राज्यपाल एनएन वोहरा की मौजूगदी में बैठक के दौरान कटड़ा के निकट ककरियाल में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एक्सेलेंस को जल्द शुरू करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बोर्ड के सदस्य डॉ. सुधीर सिंह बलोरिया की अध्यक्षता में राज्यपाल द्वारा गठित कमेटी ने डेढ़ साल की कसरत के बाद अपनी रिपोर्ट में नारायणा हरुदयालया कंपनी का चयन बोर्ड के महत्वाकांक्षी अस्पताल को चलाने में सहयोग के लिए किया है।
विज्ञापन

बंगलुरू के नारायणा हरुदयालया का चयन

इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद राज्यपाल वोहरा ने एक सब कमेटी का गठन भी कर दिया। यह कमेटी बोर्ड के अस्पताल का संचालन करने में बंगलुरू की नारायणा हरुदयालया प्राइवेट लिमिटेड से समझौते की रूपरेखा तैयार करेगी।

इस कमेटी का अध्यक्ष बोर्ड के सदस्य और दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रमुख सलाहकार ई. श्रीधरन को बनाया गया है। डॉ. एसएस बलोरिया और सुधा मूर्थी इस कमेटी के सदस्य होंगे।

श्राइन बोर्ड के सीईओ डॉ. मंदीप कुमार भंडारी को जल्द इस संबंध में रिपोर्ट को फाइनल कर अगली कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल के लिए बनेगी बेहतर सड़क

बैठक में अस्पताल के लिए बेहतर सड़क संपर्क के लिए गंभीरता से विचार किया गया। इस मौके पर डॉ. भंडारी ने बोर्ड सदस्यों को बताया कि झज्जर नाले पर जेकेपीसीसी पुल बना रही है।

जम्मू-उधमपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग फोरलेन में तब्दील हो गया है। इससे लोगों को अस्पताल पहुंचने में आसानी हो जाएगी। अलबत्ता बैठक में तय किया गया कि राज्य सरकार से तुरंत झज्जर नाले पर पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए जरूरी  फंड मुहैया कराने के लिए कहा जाएगा।

बैठक में डॉ. भंडारी को बोर्ड का सीईओ बनाए जाने के पूर्व में हुए फैसले पर मुहर लग गई। बैठक में ई. श्रीधरन, डॉ. एसएस बलोरिया, डॉ. अशोक भान, सुधा मूर्थी, पंडित शिव कुमार शर्मा, एमके भंडारी, बीबी व्यास, नवीन कुमार चौधरी, आरके गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें