फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्वास्थ्य व जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में शहर की बेटी को मिला सम्मान

विज्ञापन
शहर निवासी डॉ.पलक महाजन को प्रश​स्ति पत्र देकर सम्मानित करते अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल एडमिर
विज्ञापन
- अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी ने किया सम्मानित
विज्ञापन


जम्मू। त्रिकुटा नगर की डॉ. पलक महाजन ने अंडमान और निकोबार में रहते हुए जलवायु परिवर्तन सहित स्वास्थ्य सेवाओं में प्रतिभा व लगन के साथ कार्य किया। उनके जज्बे को नई पहचान देते हुए प्रशासन की तरफ से प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के लिए संस्तुति की गई। गणतंत्र दिवस पर उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी ने पलक को उपराज्यपाल प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


डॉ. महाजन ने सम्मान मिलने के बाद कहा कि वह काफी समय से सेवाएं दे रही हैं। अंडमान एवं निकोबार में रहते हुए जलवायु परिवर्तन, एनएचएम की तरफ से चल रही स्वास्थ्य योजनाओं व सोसायटी में योगदान दे रही हैं। उनकी कोशिश है कि जल्द ही वह जम्मू आकर प्रदेश व जिले की सेवा करे। उनका प्रयास रहता है कि समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों, परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं व बेहतर पर्यावरण की पहुंच हो। सरकार की तरफ से इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें