रियासी। नवरात्र तथा दशहरा के बाद अयोध्या व कठुआ में रामलीला का सफल मंचन कर रियासी लौटने पर दुर्गा नाटक मंडली ने नगर के लोगों, कलाकारों और मीडिया का आभार जताया। शनिवार को नगर के चौक चबूतरा में किए एक कार्यक्रम में हनुमान मंदिर में चालीसा का गुणगान किया गया। इसके बाद सभी को प्रसाद के रूप में हलवा बांटा गया। मौके पर मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया ने कहा कि इस वर्ष पहली बार कलाकारों को श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलीला का मंचन करने का मौका मिला। इस कामयाबी के पीछे सभी लोगों का सहयोग रहा। इस दौरान मंडली के साथ जुड़ी बाल कलाकार तन्वी त्रिपाठिया व श्रेया सूरी को सम्मानित किया गया। मौके पर सुदेश पंडोत्रा, नंद शर्मा, बिशन मगोत्रा, वेद शर्मा, विकास शर्मा, शंभु नाथ त्रिपाठिया, अभिनव पंडोत्रा, दीपक गुप्ता, आदि मौजूद रहे।