रियासी। जिले के दो किसानों को खेती में उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए नवोन्मेषी किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 7 से 11 अक्तूबर तक शेरे ए कश्मीर कृषि विज्ञान एवं औद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू में लगे उत्तर भारत क्षेत्रीय किसान मेले के दौरान किसानों को प्रमाण पत्र मिला। विवि में लगे मेले के दौरान उधमपुर, कठुआ और डोडा संसदीय क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया। रियासी की तरफ से मुख्य कृषि अधिकारी सुधीर सिंह चिब ने किसान तिलक राज निवासी सीड़ा और राज सिंह निवासी सूल को नामित किया था। तिलक राज को अरोमा मिशन और लेमन ग्रास की बेहतरीन पैदावार के प्रति लोगों को जागरूक करने और राज सिंह को हर प्रकार की जरूरी खेती करने के लिए सम्मानित किया गया। संवाद
किसान राज सिंह।- फोटो : REASI