फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मिला सम्मान

Mon, 20 Oct 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गार्डन इस्टेट, त्रिकुटा नगर में रविवार को महाजन सभा छन्नी हिम्मत की ओर से लाला हंस राज महाजन की 148वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य दूसरे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


जेके मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जम्मू के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। इसके अलावा बच्चों ने वार्तालाप और वाद-विवाद में सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष किया। इससे पूर्व गायत्री मंत्र के साथ समारोह को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान लाला हंस राज महाजन के साथ जस्टिस मेहर चंद महाजन को याद किया गया।

सम्मानित होने वालों में अकादमिक क्षेत्र में सत्यम गुप्ता, आशीष गुप्ता, उज्ज्वल गुप्ता, खेल क्षेत्र में कृ ष्णा महाजन, पल्लव गुप्ता, हितेश लंगर, वाद विवाद/वार्तालाप/कविता में सत्यम गुप्ता, तनीषा गुप्ता, अनन्य गुप्ता, आशना, सुधांशु गुप्ता, शिवालिका महाजन, तरनेश गुप्ता सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि हाउसिंग और शहरी विकास मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि लाला हंस राज महाजन और जस्टिस मेहर चंद महाजन ने समाज के उत्थान के लिए काम किया। समारोह में टीआर गुप्ता, नरेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, वेद महाजन, अशोक जंडियाल, रतन लाल गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें