फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: होमगार्ड कर्मियों ने मांगा दिल्ली की तर्ज पर वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सेवाओं को नियमित करने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार वेतन निर्धारण सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में सैकड़ों होमगार्डों ने सोमवार को राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने लंबित मांगों को हल करने की मांग की। प्रधान कमला शर्मा ने कहा कि एक होमगार्ड को 2,700 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जाता है, जो 2017 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन है। सुप्रीम कोर्ट ने समान काम के लिए समान वेतन का आदेश दिया था। दो दशक से सरकार को सेवाएं दे रहे हैं और विभिन्न मांगों को उजागर किया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे सड़क पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें