फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिक्षा के साथ कला को बढ़ावा देने के लिए कला उत्सव आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विद्यालय-1 ने सोमवार को जम्मू क्षेत्रीय स्तर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व एक भारत श्रेष्ठ भारत और कला उत्सव का शुभारंभ किया। शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के लिए समग्र शिक्षा योजना के तहत कला उत्सव राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रिंसिपल केवी-1 जम्मू अमित वाल्टर ने सम्मानित अतिथि केवीएस आरओ जम्मू क्षेत्र के सहायक आयुक्त इस्लाम खान का स्वागत किया। पांच क्लस्टरों यानी श्रीनगर-1, श्रीनगर-3, उधमपुर, सुंजवां और मीरां साहिब के एस्कॉर्ट शिक्षकों के साथ 248 छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विभिन्न केवी के संगीत और कला शिक्षकों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन


कवि सम्मेलन का आयोजन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग और युवा हिंदी लेखक संघ जम्मू के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार ने की। उन्होंने कहा कि लेखक के लिए किसी विचारधारा से जुड़ना आवश्यक तो है, परंतु उसे यह बोध रहना चाहिए की घटनाएं किस दिशा में जा रही हैं। वरिष्ठ लेखक राजीव शर्मा ने कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान डॉ. राजकुमार, डॉ. अशोक कुमार, शेख मोहम्मद कल्याण, पवन खजूरिया, संजीव भसीन, डॉ. परषोत्तम कुमार, राजीव शर्मा, देवेन्द्र कुमार, भगवती देवी, बिंदिया टिक्कू, अरुण बजाज, हिना महाजन, डॉ. विक्रम साही, मेहनाज बेगम, स्वर्णदीप, अनिल सिंह चाढ़क, तनुज स्याल, इकबाल खुल्लर और डिम्पल वर्मा ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन शेख मोहम्मद कल्याण ने किया। डॉ. वंदना ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. पुरषोत्तम कुमार ने साहित्यकारों व श्रोताओं का अभिनंदन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें