प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रैली के सफल संचालन के लिए चर्चा की। कहा कि छोटे समूहों में बैठक कर रैली में भीड़ जुटाएं, ताकि समाज के सभी वर्गों के लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 23 जून को जम्मू की रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवती नगर स्थित चौथे पुल के साथ मैदान में रैली का आयोजन प्रस्तावित है। इस रैली में प्रदेश भाजपा की ओर से हजारों लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रैली के सफल संचालन के लिए चर्चा की। रैना ने कहा कि पार्टी नेता जम्मू में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ छोटे समूहों में बैठकें कर रैली में भीड़ जुटाएं, ताकि समाज के सभी वर्गों के लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जम्मू कश्मीर की शांति, विकास और समृद्धि के लिए चिंतित है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि गृह मंत्री को सुनने भारी भीड़ पहुंचेगी। जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और भारत के साथ जम्मू कश्मीर के पूर्ण एकीकरण को सुनिश्चित करने में अमित शाह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने अगली बैठक में ब्लू प्रिंट का विवरण साझा करने के लिए कहा। बैठक में उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, सुरजीत सिंह सलाथिया, चंद्र प्रकाश गंगा, युद्धवीर सेठी आदि मौजूद रहे। वहीं, शाह अपने दौरे के दौरान मजीन स्थित तिरुपति बाला जी के मंदिर में माथा टेक सकते हैं। इसके साथ उनका सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना प्रस्तावित है।