आतंकियों को जमीनी स्तर पर मदद रुके तो बनेगी बात
कश्मीर में अब तक आतंकवाद को खत्म करने में समस्या बड़ी समस्या जमीनी स्तर पर आतंकियों को मदद मिलना रहा है। आतंकवादी ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों में पनाह लेते है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निर्वाचित सरंपचो व पंचों के माध्यम से ग्रामीणों में विश्वास बहाल करने की रण्नीति तैयार की। अगर जमीनी स्तर पर आतंकवादियों को मदद मिलनी कम हुई तो उन पर शिकंजा कसना सुरक्षा बलों के लिए बेहद आसान हो जाएगा।
शांतिपूर्ण श्री अमरनाथ यात्रा पर जोर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं में कोई चूक नहीं चाहते हैं। उन्होंने इस बारे में स्पष्ट रूप से संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए है। खासतौर से यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। श्री अमरनाथ यात्रा से रोजगार के अवसर कश्मीर संभाग के लोगों के लिए पैदा होते है। ऐसे में स्थानीय लोगों को यात्रा से जोड़कर विश्वास बहाली की बात भी कही गई है।