केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना जम्मू-कश्मीर में भाजपा के पंचायत स्तर पर तिरंगा झंडा फहराने के कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार अनुच्छेद 370 और 35ए के हटने के बाद से राज्य में विश्वास बहाली का माहौल बनाने में भाजपा जुटी हुई है।
जमीनी स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जा रहा है और उन्हें अनुच्छेद हटने से होने वाले फायदों की जानकारी दी जा रही है। पार्टी ने जम्मू संभाग में पंचायत स्तर पर तिरंगा फहराने की तैयारी भी की है।
इन कार्यक्रमों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी शिरकत कर सकते हैं। शाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा राज्य के हालात का जायजा भी ले सकते हैं।
इस बारे में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश और चुनाव प्रभारी अविनाश राय खन्ना बताया कि वह किसी सीमावर्ती क्षेत्र की पंचायत में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।