जेएंडके हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गर्मियों की छुट्टियों के कारण कोर्ट 15 से 30 जून तक बंद रहेगा। आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस एन पाल वसंथाकुमार ने जेएंडके हाईकोर्ट रूल 1999 के नियम 12 के तहत हाईकोर्ट के दोनों विंगों के लिरए वैकेशन जज तय किए।
रजिस्ट्रार जनरल कानजीज फातिमा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 22 जून 2015 से जस्टिस बीएस वालिया जम्मू विंग और जस्टिस बंसी लाल भट श्रीनगर विंग में वैकेशन जज होंगे। अन्य आदेश में जम्मू के प्रिंसिपल सेशन जज ने आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए तीन सेशन जज तय किए।
15 से 19 जून तक प्रिंसिपल सेशन जज आरएस जैन, 20 से 24 जून तक तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वाईपी कोतवाल और 25 से 29 जून तक द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमके शर्मा की अदालत लगेगी। सीजेएम जम्मू एससी कटल की ओर से जारी अन्य आदेश में छुट्टियों के दौरान चार न्यायिक मजिस्ट्रेट को जम्मू जिले के आपराधिक मामलों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगाया गया है।
फोरेस्ट मजिस्ट्रेट रोमेश लाल 15 से 18 जून, जम्मू मुंसिफ प्रवीण पंडोह 19 से 22 जून, स्पेशल पैसेंजर टैक्स मजिस्ट्रेट ओपी भगत 23 से 25 जून और इलेक्ट्रिसिटी मजिस्ट्रेट रियाज उल मिर्जा 26 से 29 जून तक मामलों को देखेंगे। वैकेशन के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक विशेष जज की भी अदालत लगेगी। जेएनएफ