फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चार साहिबजादे हॉकी टूर्नामेंट, पंजाब प्लू ने रेड को 7-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। केके हक्कू स्टेडियम में चार साहिबजादे हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को पुरुष और महिला में चार मैच खेले गए। हॉकी के दिग्गजों को स्टिक वर्क के कौशल का प्रदर्शन करते देखना सुखद अनुभव रहा। पहला मैच पंजाब ब्लू और पंजाब रेड (महिला) के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब ब्लू ने 7-0 से मुकाबला अपने नाम किया। हिमाचल सीनियर्स और दिल्ली वेटेरंस के बीच दूसरा मैच 3-3 से ड्रा पर समाप्त हुआ। तीसरा मैच पंजाब ब्लू ने पंजाब रेड के खिलाफ 3-0 से जीता। पंजाब ब्लू और हिमाचल प्रदेश के बीच पेनल्टी मैच में पंजाब ब्लू ने 2-1 के अंतर से जीत हासिल की। मैचों का लीग चरण समाप्त हो गया। दोनों फाइनल सोमवार को खेले जाएंगे। महिलाओं में पहला मैच पंजाब ब्लू और हिमाचल के बीच दोपहर 12 बजे और दूसरा फाइनल हिमाचल वेट्रंस व जम्मू लीजेंड्स के बीच दोपहर 1 बजे होगा।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सामाजिक कार्यकर्ता और उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह थे। मौके पर मंजीत सिंह बाली, इकबाल सिंह, जनक सिंह, अंतरराष्ट्रीय अंपायर मंजीत सिंह रीन और टूर्नामेंट के तकनीकी अधिकारी सतिंदर पाल सिंह, राजिंदर सिंह रीन, जसविंदर सिंह और गुरजिंदर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें