हॉकी जेएंडके(जम्मू-कश्मीर) से जुड़ी सभी गतिविधियां, भविष्य के कार्यक्रम और खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकरी अब एक क्लिक पर मिलेगी। हॉकी जेएंडके ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://hockeyjk.in/ लॉंच की है। हॉकी इंडिया के तत्वावधान में इस वेबसाइट को लॉंच किया गया है।
शनिवार को केके हक्कू स्टेडियम में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में हॉकी जेएंडके के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि हॉकी देश का राष्ट्रीय खेल है।
उन्होंने हॉकी जेएंडके महासचिव डॉ. तरण सिंह के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने वेबसाइट के लिए तथ्यों और सूचनाओं को संकलित किया है। इस दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव राजेंद्र सिंह ने हॉकी इंडिया द्वारा ग्राम स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला।