फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमाखोरों पर कसी जाएगी नकेल

Sat, 24 Oct 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग (सीएपीडी) विभाग ने जमाखोरों पर नकेल कसने और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए सतर्कता और खिलाफवर्जी दस्तों का गठन किया है।
विज्ञापन


उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली की ओर से समीक्षा बैठकों में लिये गए फैसलों के आधार पर विभाग ने प्याज, दलों और पकाने के तेल के थोक विक्रेताओं के लिए भंडारण क्षमता को पुन: निर्धारित किया है।

जम्मू संभाग में थोक विक्रेताओं को प्याज का 500 क्विंटल से ज्यादा का भंडारण न करने, दालों का एक हजार क्विंटल से ज्यादा भंडारण न करने और खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल का 1500 क्विंटल से ज्यादा का भंडारण न करने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं खासतौर से श्रद्धालुओं के हित में विभाग ने शाकाहारी और मांसाहारी ढाबा में खाद्य पदार्थों के बिक्री रेट निर्धारित किए हैं।

विभाग ने भंडारण क्षमता और खाने पीने के समान की बिक्री में मुनाफाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए निगरानी और सतर्कता दस्तों का गठन किया है।

यह दस्ते नियमित आधार पर बाजार में औचक छापेमारी करेंगे और नियमों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश करेंगे।

दस्तों के पास अधिकार होगा कि वही किसी भी वाहन की जांच कर पाएंगे और रिकार्ड और सामान को जब्त कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें