फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहान के बाद अब महमूद गजनवी बना हिजबुल का नया कमांडर

Wed, 13 Jul 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नए कमांडर महमूद गजनवी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद हिजबुल मुजाहिदीन ने नया कमांडर चुन लिया है। नए कमांडर महमूद गजनवी को बुरहान के जनाजे में भी देखा गया था। बुरहान वानी की मौत के चार दिन बाद मंगलवार को कमांडर काउंसिल बैठक के बाद हिजबुल के सुप्रीम कमांडर सलाहुद्दीन ने महमूद गजनवी को नया कमांडर बनाने की घोषणा की। सलाहुद्दीन ने कहा, बुरहान के त्याग को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। 
विज्ञापन


बुरहान के जनाजे का एक वीडियो वायरल होने के बाद नए कमांडर को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। इस वीडियो में महमूद गजनवी को कंधों पर उठाए लोग नारेबाजी करते दिख रहे हैं। इससे माना जा रहा था कि बुरहान की जगह महमूद गजनवी को दक्षिणी कश्मीर में खून खराबे की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

हालांकि, बुरहान हिजबुल से जुड़ा जरूर था, लेकिन उसने अपना ग्रुप बना रखा था। वह स्वयं ही अपने ग्रुप में युवाओं को शामिल करता था। कोरग्रुप में पांच सदस्य थे जिनमें से दो को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। अब केवल तीन सदस्य बचे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बुरहान की तरह ये भी सोशल मीडिया पर है एक्टिव

- फोटो : Amar Ujala
महमूद गजनवी बुरहान का सबसे करीबी बताया जाता है। पुलवामा का महमूद गजनवी हिजबुल का सक्रिय आतंकी है। पढ़े लिखे महमूद गजनवी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता है। 

सूत्रों के अनुसार सैयद सलाहउद्दीन ने 13 जुलाई को पाक अधिकृत कश्मीर के मुज्जफराबाद में युनाइटेड जेहाद काउंसिल औैर आल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस के साथ मिलकर नए कमांडर की घोषणा की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें