फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK: शोपियां में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी

Sat, 20 Feb 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बल के जवानों ने हिजबुल के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सेना के साथ एक साझे ऑपरेशन में उसे हाबदीपोरा गांव से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पकडे़ गए आतंकी की पहचान आबिद अहमद भट के तौर पर हुई है। वह कनिहामा गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक एके-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। उससे पूछताछ जारी है।

उधर, एक अन्य सूचना पर मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के लार इलाके में सीआरपीएफ ने सेब के बाग में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया। यहां आतंकियों द्वारा हथियार छिपाकर रखे गए थे।
विज्ञापन


मौके से चार इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, दो आईईडी रिमोट कंट्रोल, एक एके मैग्जीन और 30 एके राउंड के अलावा एक वायरलेस सेट बरामद किया गया है। माना जा रहा है कि आतंकियों ने किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों को वहां छिपाया होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें