फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: कश्मीर में भीषण पथराव के बीच सेना ने हिजबुल आतंकी को किया ढेर

Wed, 29 Mar 2017 07:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
encounter - फोटो : Amar Ujala
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में सुरक्षा बलों ने 10 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में हिज्ब के एक आतंकी को ढेर कर दिया। इस दौरान आतंकी भगाने के उद्देश्य से स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन किया और सुरक्षा बलों पर जबरदस्त पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और फायरिंग की गई। प्रदर्शन में शामिल तीन युवकों की मौत हो गई। तीनाें की उम्र बीस वर्ष के आसपास है। 
विज्ञापन

2 of 5
encounter - फोटो : Amar Ujala
हिंसा में एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। सीआरपीएफ के दक्षिणी कश्मीर के डीआईजी डा. संजय कुमार ने बताया कि हिंसक झड़पों में सीआरपीएफ के 43 और पुलिस के 20 जवान जख्मी हुए हैं। सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हुआ है। घटना चाडूरा के दुर्बुघ गांव की है, जहां मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों को जानकारी मिली कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
encounter - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद सेना की 53 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके का घेराव किया। सुबह छह बजे आतंकी ठिकाना बने मकान की निशानदेही कर ली। एक से ज्यादा आतंकी होने की सूचना पर उन्हें समर्पण के लिए कहा गया, लेकिन मकान से जवानाें पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग की। बाद में मकान को ग्रेनेड लांचर, आईईडी लगाकर उड़ाया गया, तब एक आतंकी को मारने में सफलता मिली। बाद में पता चला कि मकान में एक ही आतंकी मौजूद था। 

4 of 5
encounter - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकी की शिनाख्त कुलगाम के तौसीफ अहमद मागरे के तौर पर हुई है और वह हिज़्ब का आतंकी था। हाल ही में बडगाम में पुलिस अधिकारी की गाड़ी जलाने में भी वह शामिल था। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकी से एक एके 47 बरामद हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
encounter - फोटो : Amar Ujala
मुठभेड़ के दौरान आसपास के कई गांवों के युवाओं ने मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। इन्हें तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने पहले तो आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन फिर स्थिति बेकाबू होते देख पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। हवाई फायरिंग भी की गई। एसएमएचएस के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. नाजिर चौधरी ने बताया कि 15 घायलों को अस्पताल लाया गया था, जिसमें तीन की मौत हो गई। मारे गए युवकों की पहचान जाहिद रशीद गनई, आमिर वाजा और इशफाक अहमद के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें