फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक क्षण : पहली बार दिल्ली से 800 सैनिक लेकर श्रीनगर पहुंची ट्रेन, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल किया पार

Thu, 15 May 2025 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उधुमपर-श्रीनगर-बारामुला (यूएसबीआरएल) रेल लिंक से पहली बार सुरक्षाबलों को लेकर ट्रेन दिल्ली से श्रीनगर पहुंची। ट्रेन को विशेष रूप से सुरक्षाबलों के लिए चलाया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से श्रीनगर पहुंचने का सपना बुधवार को साकार हो गया। उधुमपर-श्रीनगर-बारामुला (यूएसबीआरएल) रेल लिंक से पहली बार सुरक्षाबलों को लेकर ट्रेन दिल्ली से श्रीनगर पहुंची। ट्रेन को विशेष रूप से सुरक्षाबलों के लिए चलाया गया। 

विज्ञापन


इसमें 800 के करीब सैनिकों को श्रीनगर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। यह पहला मौका था, जब इतनी ज्यादा संख्या में सुरक्षाबलों को लेकर ट्रेन ने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च पुल और देश के पहले केबल स्टे पुल को पार किया।
ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा: रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान, तिरंगी रोशनी से सजाया, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों की तैनाती की जा रही है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने सुरक्षाबलों के लिए इस विशेष ट्रेन का संचालन किया। ट्रेन बुधवार सुबह आठ बजे कटड़ा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के लिए रवाना हुई। करीब दस बजे विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च पुल से होते हुए गुजरी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें