जम्मू। जम्मू के उच्च शिक्षण संस्थानों में वीरवार को हिंदी दिवस मनाया गया। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रणवीर परिसर ने राजभाषा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हिन्दी पखवाड़ा शुरू किया। डाॅ. अमिताश ओझा ने हिंदी के प्रचार-प्रसार में योगदान की बात की। परिसर निदेशक प्रो. मदन मोहन झा ने पखवाड़े के महत्व के बारे में बताया कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाएगी जाएंगी। जम्मू विश्वविद्यालय के धन्वंतरि पुस्तकालय ने हिंदी विभाग के सहयोग हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई। राजकीय कॉलेज ऑफ एजुकेशन जम्मू ने काव्य लेखन प्रतियोगिता करवाई। मौके पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. एकता गुप्ता भी उपस्थित रहीं। संवाद
जीडीसी मढ़ : नारा लेखन में खुशी अव्वल
जीडीसी मढ़ में प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार कौल की अध्यक्षता में नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई। इसमें छात्रा खुशी रानी ने पहला, शिवानी भगत ने दूसरा और अर्चना ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। मौके पर प्रो. माधवी, प्रो. राम दयाल और प्रो. अंजना चिब भी उपस्थित रहीं।