फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 में हिना ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। खेल विभाग की तरफ से गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी में वीरवार को जिला स्तरीय अंतर जोन खेल प्रतियोगिता का अयोजन किया। इसमें विभिन्न वर्ग के चेस, कैरम और रस्सी कूद के मुकाबले हुए। इस दौरान प्रिंसिपल सुषमा मावा मुख्य अतिथि और वाइस प्रिंसिपल विपिन शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 कैरम प्रतियोगिता में हिना कौसर ने स्मृति देवी को हराया। अंडर-17 में जोन पौनी की सोनिया कौर पहले स्थान पर रही। रस्सी कूद में जोन पौनी की अंजली देवी ने पहले और रियासी की सोनिया देवी दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 में जोन अरनास की कविता देवी पहले, रियासी की शिवानी देवी दूसरे पर रही। अंडर-17 में जोन पौनी की मनीषा देवी पहले व नसीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का अयोजन जिला खेल अधिकारी सुभाष चंद्र की देखरेख में किया गया। इस दौरान पीइएम कुलदीप राज, पीइएल अजय कुमार बिल्ला, अशोक कुमारी, सरोज बाला, मोहम्मद रियाज, अनूप, ज्योति रीक ताहिर बिलाल ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें