फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेट परीक्षा: आवेदन में कुछ दिन बाकी, जल्दी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक ओपन कर दिया गया है। 19 विषयों के लिए परीक्षा मई या जून 2016 में होगी। सेट के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 दिसंबर तक किए जा सकते हैं। यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षा के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन


एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्लूडी (विकलांग) उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। आवेदन के लिए कोई ऊपरी सीमा तय नहीं की गई है। मास्टर डिग्री (फाइनल ईयर) में अध्ययनरत उम्मीदवार भी सेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार को एचपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर यूजर आईडी बनाना होगा।
विज्ञापन

सामान्य 700, ओबीसी 350, एससी/एसटी को 175 रुपये फीस

पहले से यूजर आईडी होने पर लॉग इन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद ऑनलाइन और ई चालान के माध्यम से फीस चुकता की जा सकेगी। सामान्य वर्ग के लिए 700, ओबीसी के लिए 350 तथा एससी, एसटी के लिए 175 रुपये फीस रखी गई है। परीक्षा के लिए सूबे में चार सेंटर तय किए गए हैं। इनमें शिमला, सोलन मंडी और कांगड़ा शामिल हैं। इधर, प्रदेश लोक सेवा आयोग के मेंबर सचिव टीएस चौहान ने सेट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की पुष्टि की है।

इन विषयों के लिए होगी परीक्षा- केमिकल साइंस, इंगलिश, लाइफ साइंस, कॉमर्स, इकोनोमिकस, जियोग्राफी, हिंदी, हिस्ट्री, मेथेमेटिकल साइंस, म्यूजिक, फिजीकल साइंस, फिजीकल एजूकेशन, समाज शास्त्र, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, एमसीए, एमटीए, पत्रकारिता एवं जन संचार विषयों के लिए राज्य पात्रता परीक्षा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें