फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग बंद होने से फंसे रहे यात्री व वाहन चालक

Thu, 08 Oct 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी में पांच घंटे राजमार्ग बंद रहने और एमएच चौक में आधा घंटा राजमार्ग बंद रहने के कारण वाहनों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई। जिसके कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से तीन बजे तक गढ़ी में राजमार्ग बंद रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जब पुलिस को राजमार्ग बंद होने की जानकारी मिली तो पुलिस ने अन्य वाहनों को फ्लाटा से फोर लेन राजमार्ग के जरिए शहर व घाटी की तरफ भेजना शुरू कर दिया। जिसके कारण कुछ हद तक यात्रियों की परेशानी दूर हुई।

वहीं शहर में जखैनी से फोर लेन राजमार्ग से वाहन जम्मू की तरफ भेजे गए। लेकिन जो वाहन पहले ही प्रदर्शन के कारण फंस गए थे, उनके यात्री प्रदर्शन चलने तक परेशान रहे। साढ़े तीन बजे प्रदर्शन बंद होने के बाद यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शाम करीब पांच बजे शिव सेना ने गोहत्या के विरोध में शहर में राजमार्ग को बंद कर दिया। करीब आधा घंटा राजमार्ग बंद रहा और वाहन जाम में फंसे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें