फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी की सुरक्षा बढ़ाई, QRT तैनात

Fri, 12 Aug 2016 11:21 AM IST
एजेंसी/जम्मू
विज्ञापन
वैष्णो देवी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा और स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आने के मद्देनजर माता वैष्णो देवी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


हाई अलर्ट जारी कर संयुक्त गश्त से लेकर क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस और सेना की टीमें लंबे रूट की पेट्रोलिंग कर रही हैं। सुरक्षा जांच चौकियों को जगह-जगह स्थापित कर दिया गया है।
 
रियासी के एसएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी और श्री शिवखोड़ी श्राइन की सुरक्षा को बेहद कड़ा कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के नजदीक आने पर हर तरह की एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन


माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में चौबीसों घंटे वाहनों और आवाजाही करते लोगाें की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सेना को रियासी जिले के सरहदी इलाके में स्थित पर्वतीय चोटियों में सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। स्वतंत्रता दिवस के दौरान जिले में प्रवेश करने वाले तमाम रूट कड़ी निगरानी में रहेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें