फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूल बुखारीपर जल्द पूरी करें रिसर्च: वोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल एवं चांसलर एनएन वोहरा ने आफ साइट कैंपसों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया है। विज्ञान के साथ मानवता के कल्याण के लिए शोध प्रोजेक्टों पर काम हो। उन्होंने अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षाओं में एक माह के भीतर नतीजे घोषित करने पर बल दिया।
विज्ञापन


राजभवन में सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय की 78वीं काउंसिल बैठक में राज्यपाल ने अकादमिक के साथ अन्य क्षेत्रों को विकसित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने जम्मू विश्वविद्यालय में पहली बार शुरू किए गए आरयूटेग चैप्टर की जानकारी ली। इस चैप्टर को देश के सात आईआईटीएस में ही अभी शुरू किया गया है।

उन्होंने कुलपतियों से जोर देकर कहा कि श्री माता वैष्णो देवी और श्री अमरनाथ यात्रा में यात्रियों की पालकी डिजाइन को विकसित करने के लिए फ्यूल बुखारी और बायो गैस प्लांट के शोध क्षेत्र में काम किया जाए। उन्होंने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह पर संतोष जताते हुए विश्वविद्यालय में नियमित आंतरिक आडिट करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी के नियम लागू करने पर जोर

राज्यपाल ने कहा कि वार्षिक कैलेंडर में तय अवधि के तहत अकादमिक और अन्य दूसरी गतिविधियों को अंजाम दिया जाए। अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की परीक्षाओं के नतीजे एक माह में घोषित करने पर काम किया जाए। उन्होंने कुलपति से गर्ल्स हास्टल के प्रोजेक्ट पर प्राथमिकता पर पूरा करवाने के निर्देश दिए।

इस दौरान राज्यपाल के साथ उच्च शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने पोस्ट ग्रेजुएट में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, अंडर ग्रेजुएट में सेमेस्टर सिस्टम और जम्मू विश्वविद्यालय के कौशल विकास कार्यों की जानकारी ली।

बैठक में काउंसिल की ओर से रीजनल सेंटर फार केप्सिटी बिल्डिंग एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर (एचआरडीसी) और यूजीसी (ग्रीवनेंस रिड्रेसल) रेगुलेशन 2012 में नई यूजीसी के नियमों को लागू करने के साथ एमबीबीएस कोर्सों में एमसीआई नियमों के तहत किए गए संशोधन को इंटर्नशिप ट्रेनिंग रोस्टर में मंजूरी दी गई।

इस बीच कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने पावर प्वाइट प्रेजेंटेशन में शोध और ढांचागत प्रोजेक्टों की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों के अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें