फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन: जम्मू में पुल हादसे की होगी उच्च स्तरीय गहन जांच, अब तय होगी जिम्मेदारी

Sun, 03 May 2026 12:19 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के बनतालाब में पुल हादसे में तीन मजदूरों की मौत के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उच्च स्तरीय गहन जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने हादसे के कारणों की पड़ताल कर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के बाहरी इलाके बनतालाब के ठठर में शुक्रवार को पुल का हिस्सा गिरने से तीन मजदूरों की माैत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उच्च स्तरीय एवं गहन जांच के आदेश दिए हैं। ये हादसा क्यों हुआ, इसकी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ था। मलबे के नीचे वहां काम कर रहे चार मजदूर दब गए थे। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया जो लगभग 10 घंटों तक चला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से तीन मजदूरों के शव बरामद किए गए। हादसे के कुछ देर बाद ही एक मजदूर को सुरक्षित निकालकर एमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में इस घटना को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर हुई चूक की पहचान की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के स्वजन को रेडक्रास सोसाइटी देगी एक-एक लाख की मदद :
रेड क्रॉस ने तीनों मृतकों के स्वजन को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। हादसे में घायल तरसेम कुमार को 75 हजार रुपये राहत राशि दी जाएगी। सोमवार को उनके बैंक खाते में राहत राशि भेज दी जाएगी।

मारे गए तीनों मजदूरों का हुआ अंतिम संस्कार
ठठर में पुल हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूरों का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे में मारे गए पंचू सेठी ओडिशा और राज कुमार छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वे वार्ड 65 के पटोली ब्राह्मणा में रह रहे थे। दोनों का अंतिम संस्कार एसडीएम जम्मू नॉर्थ दीपक कुमार उपस्थिति में मशीन दोमाना में किया गया। छत्तीसगढ़ निवासी हरीश चंद्र का पार्थिव शरीर जिला प्रशासन जम्मू ने हवाई मार्ग से उनके पैतृक गांव भेजा है।

उपराज्यपाल ने भी जताया दुख
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ठठर पुल हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें