फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Bench: जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट को रैका शिफ्ट करने के समर्थन में आई बार एसोसिएशन की एडवाइजरी कमेटी

Tue, 27 Jun 2023 01:15 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ 28 जून को 938 करोड़ की लागत से बनने वाले हाईकोर्ट की नींव पत्थर रखेंगे। इसमें 35 कोर्ट रूम होंगे, जो बाद में 70 होंगे।
विज्ञापन
jammu high court - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार एसोसिएशन जम्मू की एडवाइजरी कमेटी हाईकोर्ट को रैका शिफ्ट करने के समर्थन में आ गई है। कुछ वकीलों के विरोध को देखते हुए 34 सदस्यीय एडवाइजरी कमेटी गठित की गई थी। सोमवार को कमेटी की 3 घंटे तक चली बैठक में हाईकोर्ट शिफ्ट करने के फैसले का समर्थन किया गया। 

विज्ञापन


हालांकि यह भी मांग उठाई गई कि जिला कोर्ट को भी वहां शिफ्ट किया जाए, जैसा डीपीआर में शामिल था। कमेटी में बार एसोसिएशन के छह पूर्व प्रधान वेद वजीर, डीके खजुरिया, सुरिंदर सिंह, डीएस सैनी, सुनील सेठी और अभिनव शर्मा के अलावा वरिष्ठ वकील शामिल हैं।

एडवोकेट शेख शकील अहमद ने बताया कि बैठक में हाईकोर्ट को रैका शिफ्ट करने के समर्थन करने का फैसला किया है। जिला कोर्ट को भी वहां ले जाने पर चर्चा हुई है। इससे वकीलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


28 को नींव पत्थर रखेंगे सीजेआई चंद्रचूड़

भारतीय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ 28 जून को 938 करोड़ की लागत से बनने वाले हाईकोर्ट की नींव पत्थर रखेंगे। इसमें 35 कोर्ट रूम होंगे, जो बाद में 70 होंगे। परिसर में तीन सभागार, प्रशासनिक ब्लॉक, मध्यस्थता केंद्र, चिकित्सा केंद्र, कंप्यूटर केंद्र, न्यायाधीशों का पुस्तकालय, एक हजार वकीलों के लिए कक्ष, न्यायिक अकादमी, सम्मेलन सुविधाएं, हेलीपैड, फायर स्टेशन, परिवहन सुविधा केंद्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें