जम्मू। कोरोना वायरस को लेकर तमाम अदालतें बंद हैं। बावजूद इसके जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की ओर से वकीलों और अन्य को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया जा रहा है। हाईकोर्ट की ओर से जम्मू कश्मीर और लद्दाख में एसएमएस सेवा शुरू की गई है। अब तक 189000 लोगों को एसएमएस भेज कर कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डब्लयूएचओ की ओर से जारी दिशा निर्देश का भी एसएमएस के जरिए प्रसार किया जा रहा है। ताकि हर कोई इससे बचने की कोशिश करे। बता दें कि इससे पहले जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन भी लोगों की मदद करने के लिए आगे आ चुकी है। वकीलों को सहायता दी जा रही है।