राजोरी के कई अन्य संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट आई नेगेटिव संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी राजौरी के मंजाकोट इलाके में कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए डॉक्टर के संपर्क में आए कई लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से राजोरी में खुशी का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर के संपर्क में आए उसके परिवार के व उसके सगे संबंधी कुछ लोगों के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए जम्मू भेजे गए थे पर उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इससे पहले डॉक्टर के संपर्क में आई उसके परिवार का एक व्यक्ति व एक अन्य व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए थे। वही वही डॉक्टर के संपर्क में आए कुछ अन्य लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आने का अभी भी इंतजार बाकी है।