फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट, नाके लगाकर वाहनों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
-पाकिस्तान से ड्रोन गतिविधियों की आशंका के बीच बढ़ाई सुरक्षा, बीएसएफ-एसओजी ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन

सांबा। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन गतिविधियों की आशंका के मद्देनजर सांबा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास ड्रोन मंडराने की सूचना के बाद सांबा सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
इसी क्रम में सोमवार को बीएसएफ और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने पलूरा, नडाला, चचवाल और चिलियारी क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। साथ ही प्रमुख मार्गों पर नाके स्थापित कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए क्षेत्र में व्यापक तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बीएसएफ और एसओजी की टीमें लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। इसका मकसद किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई करना और सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित करना है। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें