फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में भारी बारिश की चेतावनी, वैष्णो देवी चॉपर सेवा ठप, भूस्खलन से घंटों बैटरी ट्रैक हुआ प्रभावित

Sun, 05 Aug 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
तपिश और उमस को झेल रहे प्रदेश वासियों को आगामी दिनों में राहत मिलेगी। मौसम विभाग श्रीनगर ने जम्मू संभाग के कई इलाकों में 6-8 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र भी प्रभावित होगा। 11 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन

 
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में रविवार दोपहर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शाम तक जारी रही। कई जगह भूस्खलन से अर्द्धकुंवारी से भवन तक बैटरी मार्ग तीन घंटे प्रभावित हुआ। धुंध से वैष्णो देवी चॉपर सेवा लगभग दिनभर ठप रही। इसके विपरीत श्रीनगर सहित कश्मीर के कई जिलों में रिकार्ड गर्मी पड़ रही है।

कश्मीर में रिकार्ड गर्मी, उमस ने भी बेहाल किया 
जम्मू संभाग के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश के चलते जिला प्रशासनों को अलर्ट किया गया है। मौसम के बदले मिजाज से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। जम्मू में तड़के बारिश के बाद दिन भर हल्के बादलों के बीच तपिश के साथ उमस हावी रही। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 79 रहने रही। दिन का पारा सामान्य से 1.1 डिग्री चढ़कर 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में आर्द्रता का प्रतिशत 95 तक पहुंच जाने से खड़े ही पसीने छूट रहे हैं। बारिश के बावजूद तपिश से कोई राहत नहीं मिल पाई है। यहां 87.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री चढ़कर 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


यह रहा तापमान 
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अन्य कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 4-6 डिग्री ऊपर चल रहा है। कुपवाड़ा में 35.2, कोकरनाग में 30.6 और लेह जैसे ठंडे इलाके में दिन का तापमान 34.2 डिग्री तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें