फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ मुठभेड़ के बाद चौंकाने वाला खुलासा: जंगल में बसाया था आतंकियों ने घर, ठिकाने से घरेलू सामान बरामद

Mon, 19 Jan 2026 05:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किश्तवाड़ में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों का एक ठिकाना ध्वस्त किया, जहां से रोजमर्रा के इस्तेमाल का पूरा घरेलू सामान बरामद हुआ। बरामदगी से साफ हुआ कि आतंकी लंबे समय से वहां छिपकर रह रहे थे और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
आतंकियों के ठिकाने से घरेलू सामान बरामद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने से रोजमर्रा के इस्तेमाल का पूरा सामान बरामद किया गया, जिससे साफ होता है कि आतंकी लंबे समय से वहां छिपकर रह रहे थे।

विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार, ठिकाने से खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाला पूरा किचन का सामान बरामद किया गया है। इसमें बर्तन, गैस स्टोव, खाद्य सामग्री के अलावा कपड़े धोने का साबुन और अन्य घरेलू जरूरत की चीजें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी आसपास छिपा न हो। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें