उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के लोलाब इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। ठिकाने से हथियारों का जखीरा मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि जंगल के बीच एक आतंकी ठिकाना होने की सूचना मिलने के बाद सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने सीआरपीएफ की 162वीं बटालियन और कुपवाड़ा पुलिस के जवानों के साथ एक साझा तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान उन्हें इलाके में एक आतंकी ठिकाना मिला जिसकी तलाशी के दौरान वहां से हथियार और अन्य समान भी बरामद हुआ।
ये हुआ बरामद
जो गोला बारूद बरामद हुआ है उसमें एके 47 की 3 मैगजीन, एके47 के 148 कारतूस, 3 एटीआर ग्रेनेड, 3 हैंड ग्रेनेड, एससी 860 ग्रेनेड और एक पाउच बरामद हुआ।