फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू बस स्टैंड से 50 लाख की हेरोइन बरामद, श्रीनगर से छोटे पैकेट बनाकर लाए थे आरोपी

Sat, 06 Apr 2019 12:31 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जम्मू बस स्टैंड पुलिस ने लाखों रुपये की हेरोइन (चिट्टा) पकड़ा है। इसे श्रीनगर ले जाया जा रहा था। छोटे छोटे पैकेट में इसे पैक किया गया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी मोहम्मद मंजूरी नगरोटा के कंडोली का रहने वाला है। वह मजदूर है।
विज्ञापन


पुलिस ने बस स्टैंड प्लेटफार्म पर इसकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए उसे पूछताछ के लिए पकड़ा। सीसीटीवी की मदद से इसकी हरकतों को देखा जा रहा था। जब थाने लाकर पूछताछ और तलाशी ली गई तो उसके सामान में छोटे छोटे पैकेट निकले। 

इन पैकेट की जांच की गई तो पता चला कि यह हेरोइन है। इसको तौलने पर 530 ग्राम मात्रा निकली। इसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में करीब 2.50 करोड़ और भारतीय मार्केट में पचास लाख रुपये की कमी बताई जा रही है। 
विज्ञापन


उधर, गंग्याल पुलिस ने श्रीनगर से पठानकोट की तरफ जा रहे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक से 40 किलो भुक्की बरामद की गई है। ट्रक के चालक स्वर्ण सिंह निवासी फिंदर आरएस पुरा को दबोच लिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें