फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान से भेजी 70 करोड़ की 11 किलो हेरोइन व 11.82 लाख बरामद, पुलिस ने दो तस्कर दबोचे

Fri, 07 Apr 2023 01:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर श्रीनगर में किराए के मकान में रहते हैं। विशेष सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस ने राजबाग में गुलाम मोहम्मद डार के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान 11.089 किलो हेरोइन  बरामद हुई।
विज्ञापन
पाकिस्तान से भेजी गई नशे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पार से नशा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 70 करोड़ रुपये कीमत की 11 किलो हेरोइन तथा 11.82 लाख रुपये नकद बरामद किया है। दोनों ने पूछताछ में कबूल किया है कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई है।

विज्ञापन


दोनों से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर श्रीनगर में किराए के मकान में रहते हैं। विशेष सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस ने राजबाग में गुलाम मोहम्मद डार के घर पर छापा मारा।

तलाशी के दौरान 11.089 किलो हेरोइन तथा 1182500 रुपये नकद बरामद किए गए। इस दौरान दो तस्करों कुपवाड़ा जिले के करनाह क्षेत्र के नचयान गांव के सज्जाद अहमद बडाना तथा अमरोई के जहीर अहमद टंच को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह राशि हेरोइन की बिक्री से जुटाई गई है। सूत्रों ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वे इस धंधे में लंबे समय से हैं। ज्ञात हो कि सीमा पार से लगातार नार्को टेररज्मि को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुपवाड़ा, बांदीपोरा तथा बारामुला में एलओसी से नशा तस्करी के कई मामले पहले भी पकड़ में आ चुके हैं।

नशे की खेप पाकिस्तान से आई है। राजबाग थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। - विजय कुमार, एडीजीपी-कश्मीर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें