फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शास्त्री नगर से 21 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
शास्त्री नगर से पकड़े गए नशा तस्कर के साथ पुलिस कर्मी, फोटो पुलिस
विज्ञापन
जम्मू। शास्त्री नगर में नाग देवता पार्क के पास से पुलिस ने 21 ग्राम हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को पकड़ा है। गांधीनगर पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान पंजाब नंबर की कार को तलाशी के लिए रोका। कार से 21 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने सुरेश कुमार निवासी मीरां साहिब, जुगल किशोर शर्मा निवासी सिलेरी सुंदरबनी (राजोरी), नारायण शर्मा निवासी पंजतीर्थी (पक्का डंगा) के खिलाफ केस दर्ज किया। ब्यूरो
विज्ञापन


शाक्ति नगर में मारपीट, दो घायल
जम्मू। शक्ति नगर में आपसी झगड़े में दो युवक घायल हुए हैं। एक व्यक्ति की हालात गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 21 साल का हरजोत सिंह है जिसे गंभीर चोट आई है जबकि दूसरे की पहचान अमित शर्मा के रूप में हुई है। दोनों का उपचार जीएमसी में चल रहा है। ब्यूरो
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। उसकी आयु 38 साल बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शव गृह में रखा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें