18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांगला में अदम्य साहस का परिचय देकर दुनिया की सर्वोत्तम युद्धों में से एक लड़ाई में अमर होने वाले 124 भारतीय सैनिकों को आज देश ने एक बार फिर याद कर श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि भारतीय सैनिकों ने मेजर शैतन सिंह के नेतृत्व में यह युद्ध लद्दाख की दुर्गम बर्फीली चोटियों पर लड़ा था।