आयुष विभाग के निदेशक डॉ. मोहन सिंह के निर्देश पर आयोग विभाग की ओर से किशनपुर डूंगाडा गांव में लोगों को दवाइयां दी गईं। इस मौके पर विभाग के डॉक्टर अंचल सिंह ने करीब डेढ़ सौ लोगों को रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने संबंधी टिप्स भी दिए। इस मौके पर डॉक्टर ने लोगों को घरेलू नुस्खों का उपयोग करने की सलाह दी।
डॉक्टर ने लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए कहा। साथ ही मास्क पहनने की सलाह दी। डॉक्टर ने लोगों से अपील की किसरकार की ओर से चलाए गए टीकाकरण अभियान में सभी लोग सहयोग करें, तभी महामारी से बचा जा सकता है। इस मौके पर कई पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद