राज्य से बाहर पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों द्वारा समय समय पर उनके साथ होने वाले उत्पीड़न आदि की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बडगाम पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए कदम उठाया है।
बडगाम जिले के एसएसपी फैयाज अहमद लोन (केपीएस) द्वारा अधिकारियों की एक टीम गठित की है, जो बाहरी राज्यों में पढ़ रहे छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा बडगाम पुलिस द्वारा एसएमएस पहले से ही भेज दिए गए हैं। बडगाम पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नबंर 9697048709(मोबाइल), 01951255042, 01951255207 (लैंडलाइन) भी जारी किए हैं, जिस पर छात्र संपर्क कर सकते हैं।
साथ ही ईमेल आईडी ssp budgam{v@gmail.com भी जारी किया है। एसएसपी बडगाम ने जिले के लोगों से कहा है कि वह अपने बच्चों को अफवाह फैलाने वालों से दूर रखें। साथ ही उनकी गतिविधियों खासकर सोशल मीडिया पर की जाने वाली हरकतों पर भी नजर बनाए रखें।