पूर्व कमांडेट के बेटे ने 200 परिवारों को निशुल्क राशन मुहैया करवाया संवाद न्यूज़ एजेंसी मीरा साहिब मुरलिया पंचायत के गांव कृष्णा नगर के राजेश कुमार मेहरा( चीकू ) पंचायत के अधीन 5 गांव के 200 जरूरतमंद परिवारों में एक लाख रुपए का राशन की किट बनाकर संबंधित वार्ड के पंचों के माध्यम से परिवारों को उपलब्ध करवाई राजेश ने कहा कि उनके पिता आइटीबीपी में से कमांडेट के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे और उनके कहने पर उन्होंने अपनी पेंशन की राशि डालने पर अपनी और से कुछ रुपए डाल जरूरतमंद लोगों के लिए राशन वितरित कर अपना फर्ज निभाया l उन्होंने कहा कि देश में फैली कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस समय विशेषकर दिहाड़ी दार बा मजदूर वर्ग के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में समाज के उन सभी लोगों को ऐसे लोगों की सहायता करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए l समाज के जरूरतमंद लोगों की इस समय सहायता करने पर वह परिवार के साथ जीवन यापन कर सकें