फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम जम्मू ने एचईएम बिजनेस स्कूल मोरक्को का एमओयू साइन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) जम्मू ने एचईएम बिजनेस स्कूल, मोरक्को के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन का उद्देश्य दोनों संस्थानों के छात्रों और संकाय सदस्यों के अंतर्राष्ट्रीय अनुभव, अकादमिक और अनुसंधान विकास प्रदान करना है। समझौता ज्ञापन पर आईआईएम के निदेशक प्रो. बीएस सहाय और एचईएम बिजनेस स्कूल के महानिदेशक डॉ. हसन सयारह और निदेशक अली एल क्वामा ने साइन किए। इससे छात्र विनिमय, संकाय विनिमय, संयुक्त प्रबंधन और अनुसंधान कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों संस्थानों की शिक्षण, अनुसंधान और सांस्कृतिक समझ में उन्नति लाने में सहायक होगा, जो दोनों संस्थानों की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को और बढ़ाएगा। यह समझौता दोनों संस्थानों के छात्रों के कौशल, ज्ञान और समझ को अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक और छात्रों और संकायों के साथ काम करने के अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें