बारामुला। कोरोना में जरूरतमंदों की मदद करने में सुरक्षाबल पीछे नहीं हट रहे हैं। शुक्रवार को सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन ने बारामुला जिला प्रशासन के साथ अभियान चलने हुए 30 जरूरतमंदों में राशन व अन्य जरूरी सामग्री वितरित की। यह राहत सामग्री बारामुला के बिन्नर गांव में दी गई। इस मौके पर सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन के कमांडेंट विनय कुमार और बारामुला सहायक आयुक्त मोहम्मद रफीक लोन भी मौजूद थे। कमांडेंट विनय कुमार ने बताया कि मददगार अभियान के तहत सुरक्षाबल अब तक 800 परिवारों को जरूरी राहत सामग्री जिसमें, ड्राई राशन, मास्क, सैनिटाइजर आदि वितरित कर चुकी है।