भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आई बाढ से तबाह घरों और स्थानीय अस्पतालों के पुनर्निर्माण के लिए 745 करोड रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। इसके साथ ही पीएम ने संकेत दिए कि केंद्र सरकार बाढ़ पीड़ितों को सीधे उनके खातों में मदद भेजने की सोच रही है।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक के बाद मोदी ने संवाददाताओं से कहा कि वह बाढ़ पीड़ितों की उस मांग पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं मकानों की मरम्मत के लिए पैसे उनके खातों में सीधे तौर पर भेजा जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन स्कूली बच्चों को सीधी सहायता देने के लिए कहा गया है जिनके स्कूलों, पुस्तकों और पुस्तिकाओं को बाढ के पानी से नुकसान पहुंचा है।