ज्यौड़ियां। खौड़ के सीमावर्ती गावों में सेना ने जरूरतमंद परिवारों के 80 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। यह सहायता मनावर योद्धा ब्रिगेड क्रासड सवारड्स डिवीजन की तरफ से दी गई। सभी बच्चे एलओसी के साथ सट्टे गांव सैंथ, हमीरपुर सिदड़, देरियां, मगेंयाल लालू, मगेंयाल अवतारा आदि के हैं। कार्यक्रम में ऑल इंडिया मनहास बिरादरी के प्रधान और गांव देरियां भागड़ी के निवासी हरनाम सिंह मनहास, रामेश सिंह, सुखदेव सिंह के साथ बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सेना देश की रक्षा के साथ जरूरतमंदों की सहायता करने में भी अग्रणी है। हमारे बच्चों को कंप्यूटर कोर्स करवाया जा रहा है। युवाओं को सेना, पुलिस और बीएसएफ भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी समाजसेवा का कार्य जारी रखा जाएगा।