फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों पर पथराव

Thu, 20 Apr 2017 03:56 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर के कई इलाकों में वीरवार को हिंसक प्रदर्शन की घटनाएं हुईं। मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर समेत कश्मीर के कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं। कश्मीर के गांदरबल, बांदीपोरा समेत कई इलाकों में सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर घाटी के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन की घटना के बाद तनाव का माहौल बरकरार है। वीरवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में कुछ स्कूली छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान सेना के कैंप पर पथराव किया है। 

इस घटना के बाद सेना के जवानों की ओर से एहतियातन भीड़ को तितर बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की गई है। जानकारी के मुताबिक ये छात्र पुलवामा में डिग्री कालेज के छात्रों पर हिंसक प्रदर्शनों के दौरान हुए लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे इसी दौरान इन्होंने कंगन इलाके में स्थित सेना के कैंप पर पथराव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदीपोरा में भी सुरक्षाबलों से हिंसक झड़प

सुरक्षाबलों पर पथराव करते युवक - फोटो : फाइल फोटो
वहीं उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में भी सुरक्षाबलों और उपद्रवियों के बीच हिंसक झड़प की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक बांदीपोरा जिले के कलूसा में कई स्कूली छात्रों के द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे थे। इस दौरान छात्रों की ओर से देश विरोधी नारे लगाए गए। 

इस प्रदर्शन के दौरान ही छात्रों ने बांदीपोरा-सोपोर मार्ग को भी बंद कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद सुरक्षाबलों ने हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि अब इस पूरे इलाके में भारी सुरक्षा के बीच तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें