फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हालात बिगड़े, 12 की मौत, कई इलाकों में कर्फ्यू

Sun, 10 Jul 2016 11:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
kashmir protest - फोटो : PTI
विज्ञापन
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के अगले दिन शनिवार को पूरी घाटी अशांत रही। जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। देश विरोधी नारेबाजी की गई। सुरक्षा बलों तथा उनके ठिकानों को निशाना बनाया गया। भीड़ को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 96 जवान घायल हुए हैं। 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


तीन पुलिसकर्मी लापता बताए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। कई जगह फायरिंग की भी खबर है। अनंतनाग के अलावा घाटी के कई और इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही पूरी घाटी में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां हैं। उपद्रव की आशंका में अमरनाथ यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बनिहाल से आगे वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। इस वजह से सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं।

अनंतनाग जिले के वैरीनाग इलाके में आमिर बशीर (25) की गोली लगने से मौत हो गई। आरोप है कि सुरक्षाबलों की ओर से चलाई गई गोली से उसकी जान गई। पुलिस के अनुसार आमिर को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बीती रात जिले के क्यामोह इलाके में भी एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में साकिब मंजूर को मृत लाया गया घोषित किया गया। उसे भी गोली लगी थी।

कई वाहनों में लगाई आग, भाजपा दफ्तर पर भी हमला

बुरहान के जनाजे में जुटे हजारों लोग - फोटो : PTI
इसके अलावा गणेशपोरा इलाके में पथराव कर रही भीड़ को सुरक्षाबलों की ओर से खदेड़े जाने के दौरान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस इस घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। 

उधर, प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर पुलिस पोस्ट पर हमला किया। साथ ही कुलगाम में भाजपा दफ्तर में हमला कर तोड़फोड़ किया।

अच्छाबल तथा दमहाल हांजीपोरा पुलिस थानों में आग लगाने के साथ ही काजीगुंड के कुंड पोस्ट को भी आग के हवाले कर दिया। बांडीपोरा, काजीगुंज व अनंतनाग जिले के लारनू थाने पर भारी पथराव किया गया। बांडीपोरा में बीएसएफ के बंकर में तोड़फोड़ की गई।

पुलवामा के दो सरकारी दफ्तरों में आग लगा दी गई। काजीगुंड में तीन बसों को भी जला दिया गया। दक्षिणी कश्मीर के वेसू इलाके में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस पिकेट पर भी हमला किया गया। 

उत्तरी कश्मीर के शेरी, क्रेरी, डेलिना, पट्टन व पलहलान तथा दक्षिणी कश्मीर के अवंतिपोरा, बारसू और शरीफाबाद में भी हिंसक प्रदर्शन हुए। कुलगाम जिले के मीर बाजार व दमहाल हांजीपोरा तथा बारामुला जिले के सोपोर टाउन के वारपोरा इलाके में प्रदर्शन हुए। बनिहाल में भी प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पथराव किया। 
विज्ञापन

रेल सेवा स्थगित, इंटरनेट सेवा पर रोक

कश्मीर रेलवे - फोटो : FILE
घाटी में उत्पन्न तनाव के मद्देनजर रेल सेवा स्थगित कर दी गई है ताकि पत्थरबाजी की घटनाओं में सरकारी संपत्तियों को नुकसान न पहुंचे। मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। ब्राड बैंड सेवा सुचारु है। पुलिस के अनुसार माहौल को बिगड़ने से बचाने के लिए इंटरनेट सेवा पर पाबंदी लगाई गई है। 

घाटी में बंद का व्यापक असर
अलगाववादियों के तीन दिन के बंद के एलान पर सभी शहरों में दुकान तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों से वाहन गायब रहे। हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, मोहम्मद यासीन मलिक सहित सभी प्रमुख अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें