फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में गर्मी से जनजीवन बेहाल, 40 के पार पहुंचा पारा

Sat, 03 Jun 2017 06:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
गर्मी से जनजीवन बेहाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जून की शुरुआत के साथ ही आसमान से अंगारे बरसने का सिलसिला शुरू हो गया है। मानसून से पहले प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को राज्य में दिन के पारे में सामान्य से 3-4 डिग्री तक उछाल आ गया है। जम्मू में पारे ने तेजी दिखाते हुए फिर चालीस डिग्री के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम साफ रहने से गर्मी जोर पकड़ेगी। इसमें घाटी में ठंडे रहने वाले इलाकों में भी तपिश बढे़गी। 
विज्ञापन


गत दिनों मौसम के बदलने से जम्मू में पारे में सामान्य से आठ डिग्री तक गिरावट आ गई थी। लेकिन लगातार मौसम के साफ रहने से गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को जम्मू में साफ मौसम के साथ शुरुआत हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती चली गई। दोपहर को सीधी तीखी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी का बाजार पर भी असर दिख रहा है। लोग खरीदारी के लिए देर शाम ही बाहर निकल रहे हैं। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के साथ बड़ी संख्या में लोग ठंडे पर्यटक स्थलों का रुख करने लगे हैं। 

जम्मू में शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री चढ़कर 39.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी तपिश बढ़ी है। यहां रात को ही यात्री पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। श्रीनगर सहित घाटी के अन्य स्थलों पर भी पारे में उछाल आया है। आगामी छह जून को कुछ स्थलों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन अधिकांश मौसम साफ ही रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें