फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ALERT: जम्मू में आतंकी हमले की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी जम्मू में हमले करने की फिराक में बैठे हैं। ये कभी भी सेना या पुलिस की वर्दी में जम्मू संभाग के किसी भी जिले में सैन्य और पुलिस ठिकाने को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि व्हाइट नाइट कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केएच सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि इस बात के खुफिया इनपुट्स मिले हैं कि सीमा पार आतंकवादी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। वे सेना और पुलिस पर फिदायीन हमले का प्रयास कर सकते हैं।

राजोरी डे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए जनरल सिंह ने पत्रकारों से कहा कि सीमा के उस पार आईएसआई व अन्य आतंकवादी संगठनों के आका देश में घुसपैठ करवाने और जम्मू संभाग में खूनखराबा करवाने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

घुसपैठ को सफल बनाने के लिए रणनीति

इनपुट है कि उस पार बैठे आतंकवादियों के आका घुसपैठ को सफल बनाने के लिए रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां क्लोज को-आर्डिनेशन में कार्य कर रही हैं।

इसलिए आतंकी घुसपैठ या किसी भी फिदायीन हमले के प्रयास का उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा। भारतीय सेना पाकिस्तान के नापाक इरादों को कभी सफल नहीं होने देगी।

पाकिस्तान की ऐसी हरकतों से निपटने में सेना पूरी तरह सक्षम और तैयार है। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के सांबा तथा कठुआ में घुसपैठ कर हमले के प्रयास के अलावा कहीं भी घुसपैठ में आतंकी सफल नहीं हो पाए हैं।

खुफिया इनपुट्स के बाद अलर्ट कर दिया गया है। सैन्य तथा पुलिस ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों तथा धार्मिक स्थलों पर भी चौकसी कड़ी कर दी गई है।

नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

खूब लगे भारत विरोधी नारे

अलगाववादियों की मंशा को भलीभांति समझने और जानने के बावजूद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को श्रीनगर में किसी तरह के प्रतिबंध नहीं लगाए गए थे। वीरवार रात को मीरवाइज सहित नौ अलगाववादियों को नजरबंद किया गया था, पर शुक्रवार को मीरवाइज को जुमे की नमाज के लिए जामा मस्जिद जाने की अनुमति दे दी गई।

जुमे की नमाज के बाद जैसे ही मीरवाइज समर्थकों सहित मस्जिद परिसर से बाहर निकले, उनके समर्थकों ने भारत विरोधी और पाकिस्तान परस्त नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, सभी संवेदनशील इलाकों में जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई थी, पर इसके बावजूद मीरवाइज के नेतृत्व में हुर्रियत कांफ्रेंस समर्थकों ने रैली निकाली।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांजीं और आंसू गैस के गोले भी दागे।
विज्ञापन

21 पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल

पुलिस ने पेलेट गन का इस्तेमाल भी किया और हवाई फायरिंग भी की। इस दौरान 21 पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। कई घंटे तक प्रदर्शन का दौर चला। शाम तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। एहतियातन अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है। हुर्रियत नेता जावेद अहमद मीर भी प्रदर्शनकारियों में शामिल थे।

समर्थकों को संबोधित करते हुए मीरवाइज ने मुफ्ती मोहम्मद सईद पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने अफस्पा और कई अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा के सामने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि त्राल के लोग चार दिनों से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मीरवाइज ने त्राल घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की भी मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें